MP सरकार देगी “डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड”, CM मोहन यादव का ऐलान, बोले- आज का युवा विचारों को दिशा दे रहा

सीएम मोहन यादव ने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के योगदान की सराहना करते हुए "डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड" की घोषणा की है। इसका उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल कंटेंट के लिए प्रोत्साहित करना है। 
CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने 11 जुालई को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘मध्यप्रदेश युवा कॉन्क्लेव-2026’ में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के उत्थान और जन जागरूकता के लिए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के योगदान की सराहना की है। अपने अनुभव भी साझा किये। साथ ही “डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड” की घोषणा की है। यह कदम प्रदेश के डिजिटल इंफ्ल्यूएंसर्स को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है।

इस कार्यक्रम में इंदौर, उज्जैन, धार सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के अनेक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्ल्यूएंसर्स शामिल हुए। डॉ. यादव ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सकारात्मक सोच, नवाचार और सामाजिक सरोकारों के साथ काम करने वाले युवाओं को समाज में परिवर्तन लाने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि, “उनके योगदान को सम्मानित करना जरूरी है।”

युवा समाज को जोड़ रहे हैं- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के दौरान समाज निर्माण, सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरूकता में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि, “आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म समाज को दिशा देने का एक प्रभावी माध्यम बन चुके हैं।”  आगे उन्होंने कहा, “आज का युवा केवल कंटेंट नहीं बना रहा, बल्कि विचारों को दिशा दे रहा है, समाज को जोड़ रहा है और नई पीढ़ी की आकांक्षाओं को भी आवाज दे रहा है।”

उत्कृष्ट कार्यों को सरकार करेगी सम्मानित

कार्यकर्म के दौरान सीएम यादव ने कहा, “सकारात्मक और जिम्मेदार डिजिटल कंटेंट के माध्यम से युवा समाज में रचनात्मक बदलाव ला सकते हैं।” उन्होंने डिजिटल क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्ध पर जोर दिया। इसी मकसद के साथ मध्यप्रदेश सरकार डिजिटल क्रिएटर्स के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए ‘डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड’ कर रही है। ताकि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल कंटेंट के लिए प्रोत्साहित किया जा रहे है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का ऐलान भी किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews