
इन्दौर,आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश में अब सड़क के साथ-साथ आसमान से परिवहन भी शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने आज इस परिकल्पना को पेश किया। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के अन्य स्थानों के लिये रोप वे प्लान भी प्रस्तुत किए।शिवराज सिंह चौहान इंदौर में 6 नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे।
यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, फिर भी कर्मचारी नाखुश, बोले-बचाए एरियर के 700 करोड, की ये मांग
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में इंदौर में पहला शहर बनने जा रहा है जो सड़क के साथ-साथ आसमान से भी परिवहन करेगा। लोगों की सुविधा के दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र के सामने इसका प्रस्ताव पेश किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने इस परिकल्पना का प्रारूप रखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकता है कि हम परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर ध्यान दें और आसमान से परिवहन यदि शहर की एक स्थान से दूसरे स्थान पर होता है तो यातायात की समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”735357638″]
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

