इंदौर कलेक्टर ने ऐसी लगाई फटकार की छलक पड़े CMHO के आंसू, देखें वीडियो

इंदौर कलेक्टर ने ऐसी लगाई फटकार की छलक पड़े CMHO के आंसू, देखें वीडियो

इंदौर, आकाश धोलपुरे। भले ही एक तरफ किसान आंदोलन (Farmer Protest) को लेकर शहर में अलग अलग तरीके कांग्रेस (Congress) और किसान संगठनो द्वारा भारत बंद (Bharat Band) के समर्थन मे प्रदर्शन किया जा रहा है तो दूसरी ओर इंदौर जिला प्रशासन कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों और मरीजो की देखभाल को लेकर चिंतित है। इसी का परिणाम है अपने अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (Indore Collector Manish Singh) ने बढ़ते कोरोना मामले के चलते सीएमएचओ इंदौर डॉ. प्रवीण जड़िया (CMHO Indore Dr. Praveen Jadia) पर गुस्सा निकाला।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर कलेक्टर (Indore Collector) ने आज समीक्षा बैठक ली और कोरोना को लेकर उन्होंने इंदौर सीएमएचओ (CMHO Indore) को जमकर फटकार लगा दी। कलेक्टर कि फटकार लगते ही सीएमएचओ तबियत बिगड़ और वो रोते हुए बैठक से बाहर निकलें और काफी देर तक कुर्सी पर बैठकर भी आंसू छलकाते रहे।

बता दे कि पिछले कुछ समय डॉ.जड़िया की कार्यप्रणाली से कलेक्टर मनीष सिंह नाराज चल रहे थे और उसी का परिणाम आज सामने आया है। इधर, रुंआसे हुए डॉ. जड़िया को अन्य अधिकारी बिगड़ी हालत में गेट से बाहर लाये और उन्हें उनके वाहन तक छोड़ा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews