टाट पट्टी बाखल के चार दोषियों पर कलेक्टर ने लगाई रासुका

टाट पट्टी बाखल के चार दोषियों पर कलेक्टर ने लगाई रासुका

इंदौर। शहर के टाटपट्टी बाखल में हुई घटना लेकर कलेक्टर मनीष सिंह ने आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कि है| मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट ओर पथराव का मामला गरमाया हुआ है| इस बीच आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की गई है| सभी आरोपियों को रीवा जेल भेजा जा जायेगा|

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने टाट बट्टी बाखल मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा तीन की उपधारा दो के तहत कार्यवाही की है । रासुका में निरुद्ध किए गए इन दोषियों को केंद्रीय जेल रीवा में रखे जाने के आदेश मनीष सिंह जिला दंडाधिकारी द्वारा दिए गए हैं। जिन पर रासुका लगायी गई है उनके नाम मोहम्मद मुस्तफ़ा पिता हाजी मोहम्मद इस्माइल उम्र 28 साल, मोहम्मद गुलरेज पिता हाजी अब्दुल गनी उम्र 32 साल, सोयब उर्फ़ सोभी पिता मोहम्मद मुख्तियार उम्र 36 साल और मज्जू उर्फ़ मजीद पिता अब्दुल गफूर उम्र 48 साल है सभी टाट पट्टी बाखल इंदौर के बाशिंदे हैं।

टाटपट्टी बाखल में हुई घटना की कलेक्टर मनीष सिंह ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ता के साथ की गई बदतमीजी एवं दुर्व्यवहार को बहुत ही आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि पूरा मेडिकल स्टाफ रात-दिन एक करके शहर की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। ऐसे में लोगों का दुर्व्यवहार क्षमनीय नहीं है। उन सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, लोगों की स्क्रीनिंग के लिए गए डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ टाटपट्टी बाखल क्षेत्र में बदतमीजी की गई, उन पर पथराव भी किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews