एक्शन में कलेक्टर : लापरवाह छात्रावास अधीक्षक निलंबित, एंटी रैगिंग कमेटी बनाई

एक्शन में कलेक्टर : लापरवाह छात्रावास अधीक्षक निलंबित, एंटी रैगिंग कमेटी बनाई

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर कलेक्टर (Indore Collector in Action) ने कड़े शब्दों में निर्देश दिए हैं कि छात्रावास संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रैगिंग के खिलाफ सख्त रुख  अपनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने लापरवाही बरतने पर शासकीय नवीन आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास, भंवरकुआ इंदौर के अधीक्षक को निलंबित (hostel superintendent suspended) करने के आदेश जारी किये इसके साथ ही कलेक्टर ने एंटी रैगिंग कमेटी (Anti Ragging Committee) का भी गठन कर दिया है।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह (Indore Collector Manish Singh) ने आज मंगलवार को जिले में संचालित छात्रावासों के संचालन को लेकर दो आदेश निकाले। कलेक्टर ने सभी शासकीय छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिये है कि वे अपने छात्रावास में रैगिंग जैसा दुर्व्यवहार छात्रों के साथ ना हो इसकी सतत मॉनिटरिंग करें। साथ ही इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाये कि कोई भी पासआउट विद्यार्थी छात्रावास के कमरों में अवैध रूप से ना रुकें। इससे छात्रावास की सीमित क्षमता के कारण पात्र छात्रों को कमरे की अनउपलब्धता एवं रैगिंग जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 ये भी पढ़ें – MPPSC : राज्य सेवा परीक्षा 2021 को लेकर HC का बड़ा फैसला, इन उम्मीदवारों को मिला बड़ा लाभ

कलेक्टर ने कहा कि यदि छात्रावास के कमरों में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का कब्जा पाया जाता है तो इसके लिये छात्रावास अधीक्षक पूर्ण रूप से जिम्मेदार रहेंगे तथा उनके विरूद्ध कार्रवाई भी की जायेगी। उन्होंने छात्रावास संचालन में लापरवाही पाए जाने पाए पर शासकीय नवीन आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास, भंवरकुआ इंदौर के अधीक्षक मोहन मोरे को निलंबित करने के आदेश जारी किये।

ये भी पढ़ें – हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और MPPEB को जारी किया नोटिस, ये है मामला

कलेक्टर मनीष सिंह ने मोहन मोरे के निलंबन आदेश में लिखा कि छात्रावास अधीक्षक की लापरवाही सामने आई है।  रैगिंग जैसे गंभीर मुद्दे पर भी वरिष्ठ अधिकारियों  संज्ञान में नहीं लाने के कारण छात्रावास अधीक्षक दोषी सिद्ध होते हैं इसलिए इन्हें निलंबित किया जाता है।

ये भी पढ़ें – MP के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, आदेश जारी, मिलेगा बड़ा लाभ

कलेक्टर मनीष सिंह ने जनजातीय कार्य विभाग तथा अनुसूचित जाति विकास इंदौर के  अंतर्गत संचालित छात्रावासों की व्यवस्था ठीक प्रकार से संचालित करने तथा छात्रावास में शांत एवं सामन्जस्यपूर्ण वातावरण निर्मित रहे इसके लिए एंटी  रैगिंग कमेटी का गठन किया है।

कमेटी की अध्यक्ष प्रभारी सहायक आयुक्त श्रीमती निशा मेहरा रहेंगी। कमेटी में परियोजना अधिकारी मोहन सोनी, मण्डल संयोजक विजय जायसवाल, लेखापाल श्रीमती कविता गुप्ता, अधीक्षक एबी रोड इंदौर  प्रदीप झा व अधीक्षिका मोतीतबेला श्रीमती ज्योति जोशी सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews