कॉमेडियन मुन्नवर फ़ारुखी के साथी सदाकत की जमानत याचिका नामंजूर

कॉमेडियन मुन्नवर फ़ारुखी के साथी सदाकत की जमानत याचिका नामंजूर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। स्टैंडअप कॉमेडियन मुन्नवर फ़ारुखी की अंतरिम जमानत के बाद अब अन्य सहआरोपी जेल की दीवारों से पार जाने के लिए अदालत के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिन्दू देवी देवताओं पर की गई टिप्पणी को लेकर मुन्नवर फ़ारुखी को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। इसी आधार पर इंदौर मे मुख्य आयोजक ने भी बतौर आरोपी जिला कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई, लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका को निरस्त कर दी।

दरअसल, सदाकत खान नामक कॉमेडियन कार्यक्रम का मुख्य आयोजक था। लेकिन मुख्य आरोपी मुन्नवर फ़ारुखी को मिली अंतरिम जमानत के आधार पर लगाई गई उसकी जमानत याचिका को सेशन कोर्ट ने निरस्त कर दिया। अपरलोक अभियुक्त संजय शर्मा बे बताया कि जिस ग्राउंड पर जमानत की अर्जी दी गई थी वो उस ग्राउंड पर खरी नहीं उतरी, लिहाजा कोर्ट ने जमानत अस्वीकार कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews