हेलीपैड से उतरते ही राहुल ने पूरा किया एमपी की इस बच्ची का ड्रीम…देखते रह गए लोग

Coming-down-from-helipad

नीमच।

लोकसभा चुनाव के बीच राजनेताओं के अलग अलग रंग और अंदाज देखने को मिल रहे है। ताजा मामला नीमच से सामने आया है, जहां एक दस साल की बच्ची ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से हेलीकॉप्टर में बैठने की मांग कर दी, तो राहुल ने भी झट से मांग को पूरा करते हुए बच्ची के ढे़र सारी सेल्फी क्लिक की। इस दौरान बच्ची ने राहुल को थैंक यूं कहा और फिर वे दोनों अपने अ���ने रास्ते निकल पड़े।हालांकि यह पहला मामला नही है जब राहुल का बच्चों के प्रति प्रेम छलका हो, इससे पहले इंदौर दौरे के दौरान राहुल ने मशहूर 56  दुकान पर एक बच्चे को अपने हाथों से आईसक्रीम खिलाई थी।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, अब अब इस वाक्ये के फोटोज वायरल हो रहे है।

दरअसल, मंगलवार को राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में सभा करने नीमच पहुंचे थे, जहां हेलीपेड पर उनसे मिलने हाथों में इंदिरा गांधी की तस्वीर लिए एक 10 साल की बच्ची अपनी माता-पिता के साथ पहुंची थी। जैसे ही राहुल की नजर उस पर पड़ी वे दौड़ कर उससे मिलने पहुंचे और दुलार करते हुए नाम पूछा। बच्ची ने अपना नाम सोनिया बताया और राहुल से कहा कि उसका सपना है कि वह एक बार हेलीकॉप्टर में बैठे। इतना सुनते ही राहुल ने बच्ची और उसके पिता को बैरिकेड्स के भीतर बुलाया और हेलीकाप्टर में बैठा दिया। इसके बाद काफी देर तक सेल्फी और फोटो खींचने का दौर चलता रहा। हेलीकाप्टर में बैठक बच्ची काफी खुश हुई। राहुल गांधी भी बच्ची की ख्वाहिश को तुरंत पूरी कर मंद-मंद मुस्कुराने लगे। बच्ची ने हेलीकाप्टर से उतरने के बाद राहुल गांधी को थैंक्यू कहा और हाथ हिलाकर बाय-बाय भी किया। इसके बाद राहुल अपनी सभा के लिए रवाना हो गए।

सभा से पहले राहुल के इस अंदाज की चर्चा अब चारों और हो रही है वही फोटोज भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।राहुल गांधी ने जिस बच्ची को हेलीकाप्टर में बैठाया, उसकी तो चर्चा सभी जगह हो रही है, साथ ही राहुल के व्यवहार को भी लोग सहृदयता और डाउन-टू-अर्थ बता रहे हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews