दबंग महिला टीआई का फेसबुक आईडी हैक, क्राइम ब्रांच में की शिकायत

दबंग महिला टीआई का फेसबुक आईडी हैक, क्राइम ब्रांच में की शिकायत

इंदौर/आकाश धोलपुरे

कोरोना संकट काल में अनुशासन के साथ काम करने वाली महिला टीआई (TI) का फेसबुक अकाउंट (Facebook account) किसी हैकर ने हैक (hack) कर लिया है। शरारती तत्व ने टीआई के अकाउंट को हैक कर उससे आपत्तिजनक पोस्ट (post) भी शेयर कर दी जिसकी जानकारी जब टीआई (TI) को लगी तो उन्होंने तुरंत पहले पोस्ट को डिलीट किया और फिर पासवर्ड बदलकर इंदौर पुलिस के आला अधिकारियों व क्राइम ब्रांच (crime branch) को इसकी शिकायत की।

बता दे कि सोशल मीडिया क्राइम हैकर ने इंदौर की सराफा टीआई अमृता सिंह सोलंकी (amrata singh solanki) के फेसबुक अकाउंट (facebook account) को हैक कर लिया जिसके बाद अज्ञात शरारती तत्व ने अकाउंट के जरिये एक आपत्तिजनक पोस्ट भी वायरल कर दी। दरअसल, टीआई अमृता सिंह सोलंकी लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए सोशल मीडिया के जरिये देशभर में सुर्खियों में आ चुकी है ऐसे में माना ये जा रहा है कि उनके द्वारा की जा रही पुलिसिंग से खफा होकर किसी ने ऐसे कृत्य को अंजाम दिया होगा।

सराफा थाना प्रभारी अमृता सोलंकी का फेसबुक अकाउंट हैक कर उससे छेड़छाड़ करने वाली की हरकतों के सम्बंध में टीआई ने कुछ स्क्रीनशॉट (screen shot) भी लिए है और वरिष्ठ अधिकारियों के मामले की जानकारी दी है। थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने बताया गया कि उनके फेसबुक आईडी पर करीबन 4000 से अधिक फेसबुक फ्रेंड हैं और 11000 से अधिक उनके फॉलोअर हैं जिसके चलते वो सुरक्षा के दृष्टिकोण से हमेशा सजग रहती और पासवर्ड भी किसी के साथ शेयर नहीं करती हैं बावजूद इसके हैकर्स गलत तरीके से ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

महिला टीआई ने बताया कि इससे पहले भी जब वह अन्य स्थान पर पदस्थ थी तब भी नवंबर के महीने में उनके फेसबुक को हैक कर लिया गया था और उनके अकाउंट में फेरबदल भी कर दिया गया था जिसके बाद उन्होंने शिकायत कर एक युवक को गिरफ्तार भी किया था लेकिन परिजनों द्वारा माफी मांगने पर उस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस बार भी उसी प्रकार से फेसबुक हैक होने से वह काफी अचंभित है। घटना के सामने आने के बाद टीआई थोड़ी परेशान जरूर है लेकिन उन्हें यकीन है कि जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews