इंदौर में हालात गंभीर, आज फिर 400 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, 4 ने तोड़ा दम

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

इंदौर, आकाश धोलपुरे। देश दुनिया मे हड़कंप मचाने वाला कोरोना इंदौर में अब दहशत के रूप में अपना विकराल स्वरूप दिखा रहा है। कुछ लोगो की राजनीतिक इच्छाएं और बड़ी संख्या में आम लोगो की लापरवाही का नतीजा ये है कि अब कोरोना, संक्रमण के मामले में 500 की संख्या के करीब पहुंच रहा है और लापरवाही का आलम ऐसा ही रहा तो जल्द ही 500 मरीज प्रतिदिन के हिसाब संक्रमण की चपेट में आ सकते है। जानकारों की माने तो इंदौर हालात बिगड़ते जा रहे है।

सोमवार को जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक शहर में 3642 सैम्पल टेस्ट किये गए जिनमे से 446 लोग कोरोना सनकर्मित पाये गए। इधर, सोमवार को 4 लोगो कोरोना से जंग हारकर दुनिया को अलविदा कह चुके है और इसके कोरोना से अब तक जान गंवाने वालो की संख्या 509 तक जा पहुंची है। हैरान कर देने वाले आंकड़ो के अनुसार अभ प्रदेश की आर्थिक राजधानी में 3874 एक्टिव केस है। वही राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है सोमवार डिस्चार्ज किये 190 लोगो के साथ स्वस्थ होने वालों की संख्या 16 हजार तक जा पहुंची है जबकि अब तक कोविड 19 के कुल संक्रमितों की संख्या 20383 हो चुकी है।

आप खुद सुरक्षित रहे और अपने परिवार को सुरक्षित रखे इसके कोविड – 19 के हर दिशा निर्देशों का पालन कर उन लापरवाह लोगो को भी सामान्य अंदाज में ये समझाए को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के हाथ धोने की प्रक्रिया वाकई जरूरी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews