आपसी विवाद के चलते परिवार के लोग एक दूसरे से भिड़े, वीडियो हुआ वायरल

आपसी विवाद के चलते परिवार के लोग एक दूसरे से भिड़े, वीडियो हुआ वायरल

इन्दौर, आकाश धोलपुरे

शहर के द्वारकापुरी थाने क्षेत्र से पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। एक ही परिवार के लोगों में दुकान और मकान को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। वीडियो में परिवार के महिला और पुरुष एक दूसरे को मारते नजर आ रहे है।

दरसअल, पूरी घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अंकल गली की है, जहां रहने वाले एक परिवार में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि पति, पत्नी और बेटे में कई दिनों से दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आज द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की अंकल गली में पत्नी पति और बेटे में जमकर मारपीट हुई।

जानकारी के मुताबिक विवाद को वही खड़े किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वायरल वीडियो मे देखा जा सकता है कि किस तरह से आपस मे दस से ज्यादा लोग मारपीट कर रहे है, जिनमे महिलाएं भी शामिल है। वहीं  द्वारकापुरी पुलिस ने मारपीट के मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews