Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने भाजपा महिला मोर्चा पर लगाया देवी-देवताओं के पोस्टर फाड़ने का आरोप, थाने में सौंपा ज्ञापन

पीसीसी अध्यक्ष के निवास स्थान बिजलपुर स्थित बीते दिन भाजपा की महिला मोर्चा ने जीतू पटवारी द्वारा इमरती देवी को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताते हुए प्रदर्शन किया था, जिसके बाद हुए घटनाक्रम में बैनर पोस्टर फाड़ने के वीडियो सामने आए।
Indore

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर बीते दिन भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा पटवारी के एक बयान को लेकर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान भाजपा की महिला नेत्रियों ने कई बैनर पोस्टर फाड़े थे, जिसको लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए अजाक थाने पर ज्ञापन दिया है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट ने लगाया आरोप

इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों द्वारा हिंदू धर्म के कई देवी देवताओं की तस्वीर लगे पोस्टर को फाड़ने के साथ उन्हें जमीन पर रौंदा गया, जोकि हिंदू धर्म का अपमान है। अध्यक्ष सोनिला मिमरोट की माने तो भाजपा वाले लोकतंत्र की लगातार हत्या कर रहे हैं और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

बैनर-पोस्टर फाड़ने का वीडियो आया सामने

भगवान श्री राम की तस्वीरों को जिस तरह खुलेआम फाड़ा और रौंदा गया, यह सबने देखा है। मामले में कांग्रेस नेत्री ने भाजपायों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि पीसीसी अध्यक्ष के निवास स्थान बिजलपुर स्थित बीते दिन भाजपा की महिला मोर्चा ने जीतू पटवारी द्वारा इमरती देवी को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताते हुए प्रदर्शन किया था, जिसके बाद हुए घटनाक्रम में बैनर पोस्टर फाड़ने के वीडियो सामने आए।

कांग्रेस की कई नेत्रियां रही मौजूद

इस मामले में अब कांग्रेस महिला नेत्रियां, भाजपा महिला मोर्चा के नेत्रियों को घेरने में लग गई है। ज्ञापन देने के दौरान कांग्रेस के कविता कुशवाह, बबिता शर्मा, मोना बैथड़ा, दिव्या मिमरोट, वेजांति सिरसाहट समेत महिला कांग्रेस की कई नेत्री मौजूद रही। इसके अलावा कांग्रेस नेता बादशाह मिमरोट, अरविंद विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

[dgv_vimeo_video id=”942692378″]

[dgv_vimeo_video id=”942692478″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews