बिना अनुमति कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, पूर्व मंत्री समेत 200 से अधिक कांग्रेसियों पर केस दर्ज

बिना अनुमति कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, पूर्व मंत्री समेत 200 से अधिक कांग्रेसियों पर केस दर्ज

इंदौर| आकाश धोलपुरे| कोरोना संकट काल में राजनीति का दौर चरम पर है और इसी का ताजा नमूना आज इंदौर के परदेशीपुरा में देखने को मिला। व्यापारियों, पथ संचालक, सिटी बस चालको की समस्या सहित सरकार और प्रशासन के दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए सैंकड़ो की संख्या में कांग्रेसियों ने इंदौर में हल्ला बोल प्रदर्शन किया था। कोरोना काल मे समस्याओं के नाम पर कांग्रेस ने ना सिर्फ सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी कर ली बल्कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सरकार को खुली चुनौती देते हुए पैदल मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री का पुतला तक फूंक दिया था। प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई। इंदौर में कोविड-19 महामारी की सियासत में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल बुरे दौर में भी सियासत चमकाने में जुटे हैं।

प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोलना अब सैंकड़ो कांग्रेसियों को भारी पड़ गया है क्योंकि इंदौर की परदेशीपुरा पुलिस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पर केस दर्ज करने के साथ ही मुख्य आयोजक चिंटू चौकसे, राजू भदौरिया सहित बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर कांग्रेस के करीब 200 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ लॉकडाउन उलंघन की धारा 188 के तहत परदेशीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। इंदौर एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि धारा 188 के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मार्ग बाधित करने के साथ-साथ अन्य धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews