इंदौर में एक और कांग्रेस नेता कोरोना पॉजिटिव, तीन दिन में दो दिग्गज संक्रमित

इंदौर में एक और कांग्रेस नेता कोरोना पॉजिटिव, तीन दिन में दो दिग्गज संक्रमित

इंदौर। आकाश धोलपुरे| मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार एक बार फिर तेज हो गई है| इंदौर में जहाँ शुरुआत से ही बिगड़े हालातों को कुछ हद तक सुधार लिया गया था| लेकिन अब यहां कोरोना ने फिर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है|इंदौर में कांग्रेस के एक और बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा छह हजार के पार पहुँच चुका है| वहीं जिले में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 300 हो गया।

सोमवार को पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें अपने निवास पर 15 दिन के लिए आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, परिवार के सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन दिन में कांग्रेस के दूसरे नेता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

बता दें कि सोमवार को कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क वाले नेताओं की जांच की गई है| वहीं आज इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद नगर निगम ने साउथ एवेन्यूहोटल सील कर दी है।

कोरोना पॉजिटिव पाए गए प्रेमचंद गुड्डू ने एक प्रेस कांफ्रेंस की थी| गुड्डू ने होटल में प्रेस कांफ्रेंस को लेकर 15 व्यक्तियों की अनुमति ली थी। लेकिन होटल में सौ से अधिक लोग शामिल हुए| कोरोना महामारी के चलते गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर होटल को सील किया गया है। इस प्रेस कांफ्रेंस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव भी शामिल थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews