क्या चूड़ी वाला अपराधी था और क्या उसने अपराध किया, इसकी जांच हो- पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा

क्या चूड़ी वाला अपराधी था और क्या उसने अपराध किया, इसकी जांच हो- पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) में साम्प्रदायिक माहौल को बिगाड़ने के मामले को लेकर हाल ही में कुछ वीडियो (Video) और साजिशें सामने आई है। इन्हीं मामलों को लेकर कांग्रेस (Congress) के दिग्गज विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) ने वीर गोगादेव जन्मोत्सव पर एक बड़ा बयान दिया है। पूर्व मंत्री के बयान को लेकर आने वाले दिनों में राजनीति गरमाना संभव माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें…MP Weather: आज जमकर बरसेंगे बदरा, मप्र के इन जिलों और संभागों में भारी बारिश का अलर्ट

दरअसल, इंदौर में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर में मीडिया से बात कर कहा कि हमारा ये कहना है कि कोई व्यक्ति इस देश मे रहकर यदि राष्ट्रद्रोह की बात करता है, हमारे देश को अपमानित करने का काम करता है या उसमे अपनी सहयोगी भूमिका निभाता है। ऐसे लोगो पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा संविधान की धाराओं के अंतर्गत चलाना चाहिए। लेकिन, जो बेगुनाह है उन बेगुनाहों पर कोई कार्रवाई नही करनी चाहिए। पूर्व मंत्री चूड़ी वाले के मामले में कहा कि क्या वो चूड़ी वाला अपराधी था क्या ? इस बात का इन्वेस्टिगेशन भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर झगड़े में असमाजिक तत्व फायदा उठाते है और ऐसे एलिमेंट्स घुस जाते है जो अपना हित साधने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते है तो उन अपराधियों पर तो कार्रवाई होना चाहिए। लेकिन, एक चूड़ी वाला क्या अपराधी था, क्या उसने अपराध किया उसका इन्वेस्टिगेशन ईमानदारी से किया जाना चाहिए।

इधर, वीर गोगादेव जन्मोत्सव के मौके पर पूर्व मंत्री ने वाल्मीकि समाज को बधाई देते हुए समाज के युवाओं की तारीफ कर कहा कि कुछ लोग युवाओं का गलत फायदा उठाना चाहते है लेकिन वाल्मीकि समाज के युवा समझदार है और वो देश के लिए हमेशा समर्पित रहते है। इस दौरान पूर्व मंत्री ने वाल्मीकि समाज के झड़ी निर्माण करने वाले भगतो को पुरस्कृत भी किया।

https://vimeo.com/595208896

यह भी पढ़ें…Bhind: नौकरी के लिए दुबई से अचानक आया कॉल, गाइडलाइंस बनी परेशानी, तो सिंधिया ने ऐसे की बेटी की मदद

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews