MP में कांग्रेस विधायक के चचेरे भाई के घर चोरी, नौकर-ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम

कांग्रेस विधायक

इंदौर, आकाश धोलपुरे।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला (Congress MLA Sanjay Shukla) के चचेरे भाई के घर चोरी करने वाले नौकर और ड्राइवर को पुलिस ने 2 लाख से ज्यादा के जेवर व नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े.. भाजपा को बड़ा झटका- पूर्व मंत्री का इस्तीफा, उचित जगह ना मिलने से थे नाराज

दरअसल, बाणगंगा थाने (Indore Police) में कांग्रेस विधायक के फरियादी भाई नितिन पिता कैलाशचंद्र शुक्ला निवासी बाणगंगा मेन रोड की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि कल वह परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। सुबह उनकी मां ने उन्हें बताया कि घर के 1 दरवाजे का नकूचा टूटा हुआ है।

अलमारी अस्त-व्यस्त हालत में है। उन्होंने सामान को तलाशा तो लाखो के जेहवरात और 31 हजार रुपये नगद नही मिले । फरियादी ने नौकर विजय और ड्रायवर चिराग पर शंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों आरोपी पहले तो पुलिस गुमराह करने लगे और जब पुलिस ने सख़्ती से पूछताछ की दोनों ने कांग्रेस विधायक के भाई के यहां चोरी का अपना जुर्म कबूल किया।

यह भी पढ़े.. स्कूल, शिक्षा-किसानों को लेकर क्या बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान, पढे़ यहां

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पूरा माल बरामद कर अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।बाणगंगा थाना के जांच अधिकारी आलोक मिदास ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदि थे और उन्हें पता था नगदी और आभूषण कहा रखे जाते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://vimeo.com/578849245

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews