कांग्रेस विधायक का फरार बेटा गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

कांग्रेस विधायक का फरार बेटा गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

इंदौर, आकाश धोलपुरे। बड़नगर के कांग्रेस विधायक (Congress MLA) भले ही अपनी राजनीति और जनता की सेवा के लिए इतने चर्चित न हुए हो लेकिन अपने बेटे के कारनामों के चलते वो आज देशभर में चर्चित है। एमजी रोड थाना पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक मुरली पोरवाल के फरार बेटे करन पोरवाल को गिरफ्तार (Congress MLA son arrested) कर लिया।

आपको बता दें कि कोर्ट के निर्देश पर इंदौर के एमजी रोड थाने में करन मोरवाल के खिलाफ जनवरी 2022 में कूटरचित दस्तावेज का केस दर्ज हुआ था जिसके बाद से पुलिस आरोपी करन मोरवाल की तलाश कर रही थी और आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही बलात्कार के आरोपी विधायक पुत्र करन मोरवाल पर चल रहे कूटरचित दस्तावेज मामले में डीसीपी इंदौर ने इनामी राशि बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दी थी।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ! जानें ताजा अपडेट

ये हैं पूरा मामला 

कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करन मोरवाल पर एक युवती की शिकायत के बाद धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था और उसे जेल हो गई थी। जिसके बाद वो जेल से जमानत पर बाहर आ गया था। अग्रिम जमानत के लिए आरोपी ने बड़नगर के शासकीय अस्पताल से फर्जी चिकित्सकीय प्रमाण कोर्ट में प्रस्तुत किये थे।  इस मामले में कोर्ट में आरोपी के खिलाफ याचिका लगाई गई थी।

ये भी पढ़ें – IRCTC के इस स्पेशल टूर प्लान का फायदा उठाइये, दो धार्मिक स्थलों के दर्शन कीजिए

सेशन कोर्ट ने जांच के बाद आरोपी करन मोरवाल और डॉ. देवेन्द्र स्वामी को दोषी माना। इस मामले में दोनों आरोपियों पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया। डॉक्टर को अग्रिम जमानत मिल गई लेकिन करन मोरवाल को जमानत नहीं मिली थी और वो फरार था। एमजी रोड थाना प्रभारी डीवीएस नागर ने बताया कि फरार चल रहे विधायक पुत्र करन मोरवाल को गिरफ्तार कर लिया है उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”703203431″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews