रसोई गैस-रेल किराया बढ़ाने के खिलाफ सड़क पर उतरे कोंग्रेसी, मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध

रसोई गैस-रेल किराया बढ़ाने के खिलाफ सड़क पर उतरे कोंग्रेसी, मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध

इंदौर| नए साल की शुरुआत में आम जनता को महंगाई का झटका लगा है| केंद्र सरकार ने रसोई गैस और रेल किराया में इजाफा कर दिया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने सड़क पर उतारकर प्रदर्शन किया| गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने यशवंत रोड पर मानव श्रृंखला बनाई। विराेध स्वरूप कांग्रेसियों ने काली पट्‌टी भी बांध रखी थी। 

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर केंद की भाजपा  सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर आंदोलन किया। उनका कहना था कि नोटबंदी और जीएसटी के कारण व्यापार पहले ही चौपट हो गया है। देश मे आर्थिक मंदी के कारण महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है और जो युवाआें को भाजपा सरकार ने रोजगार देने का वादा किया था वह पूरा ना करके देश में बेरोजगारी और बढ़ा दी है। वहीं, केंद्र सरकार की नीतियों के कारण कई बड़े उद्योग धंधे बंद हो गए हैं जिसके कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews