
इंदौर,आकाश धोलपुरे। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव (mla sachin yadav) ने रविवार को इंदौर (indore) में ओबीसी आरक्षण (OBC reservation) और पेट्रोल व डीजल (petrol and diesel) पर बढ़ी महंगाई को रोकने के मामले पर राज्य व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, पूर्व मंत्री सचिन यादव ने रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर बीजेपी का रुख स्पष्ट नही था और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जो बीजेपी जश्न मना रही है वो लोगो के साथ छलावा है।
यह भी पढ़े…Pet dog registration: यदि आपके पास है पालतू कुत्ता तो हो जाएं सावधान नहीं तो कट जाएगा चालान
उन्होंने कहा कि साल 2003 में दिग्विजयसिंह सरकार के समय ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। वही शिवराज सरकार 15सालों के बाद भी ओबीसी को लेकर कुछ नही कर पाई। इतना ही नही विधायक सचिन यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने गलत तरीके से ओडिनेस लाया और कोर्ट में पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का जो दावा किया गया वो भी गलत है क्योंकि पिछड़ा वर्ग आयोग ने कोई रिपोर्ट बनाई ही नही है।
[dgv_vimeo_video id=”712548298″]
यह भी पढ़े…कौन हैं IPL के इतिहास में वो दो खिलाड़ी जिन्होंने ना केवल शतक जड़ा बल्कि हैट्रिक भी ली है, जानें
वही उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का कांग्रेस सम्मान करती है लेकिन कोर्ट ने मध्यप्रदेश में 50 प्रतिशत आरक्षण की ही मंजूरी दी है जिसके हिसाब से बीजेपी के ओबीसी आरक्षण के मामले में 27 प्रतिशत के दावे पर सवाल उठना तय है क्योंकि कोर्ट के फैसले के बाद अब ओबीसी को कानूनी रूप से केवल 14 प्रतिशत आरक्षण ही मिलेगा। वही बीजेपी इसे लेकर जश्न मनाकर ओबीसी वर्ग के साथ छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा न्यायालय में खराब पैरवी कर और षडयंत्रपूर्वक गलत दस्तावेज मुहैया करवाकर आरक्षण को घटाकर 14% पर लाने का काम किया है वही यदि सरकार की मंशा अगर ठीक होती तो अब तक चुनाव हो जाते।
[dgv_vimeo_video id=”712548440″]
इधर, केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम कम करने के फैसले को भी पूर्व मंत्री सचिन यादव ने गरीब और आम जनता के साथ खिलवाड़ बताया है। उन्होंने कहा कि जब – जब भी किसी राज्य में चुनाव नजदीक होते है तो केंद्र की मोदी सरकार महंगाई कर करने का झूठा छलावा करती है। वही चुनाव समाप्त होने के बाद धीरे – धीरे कर पेट्रोल – डीजल और रसोई गैस के दामो में वृद्धि कर दी जाती है। वही उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दामों पर वैट नही घटाने को लेकर भी सवाल उठाये।
[dgv_vimeo_video id=”712548627″]
यह भी पढ़े…Huawei Mate Xs 2 बिक्री अगले महीने हो सकती है शुरू, इसके बेहतरीन फीचर्स ला सकते हैं मार्केट में बहार
बता दे कि एक तरफ मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस में ओबीसी आरक्षण को लेकर जमकर राजनीतिक रस्सा कस्सी चल रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस ओबीसी आरक्षण के मामले में बीजेपी को घेरने के साथ ही पेट्रोल व डीजल के दामो पर लगाई लगाम को जनता के साथ चुनावी धोखा बता रही है और कांग्रेस का दावा है कि चुनाव के बाद एक बार लोगो को महंगाई की मार सरकार की गलत नीतियों के चलते झेलना पड़ेगा।
[dgv_vimeo_video id=”712548733″]
