आज इंदौर की राजनीति में आएगा भूचाल, BJP को बड़ा झटका देगी कांग्रेस

after-resignation-shejwalkar-new-mayor-name-talking-

इंदौर।आकाश धौलपुरे। सीएम कमलनाथ आज दोपहर 12 बजे से शाम 7.30 बजे तक इंदौर में रहेंगे लेकिन उनके इस दौरे के दौरान उन सवालो के जबाव भी मिल जाएंगे जिनके चलते इंदौर के राजनीतिक गलियारों में पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी। दरअसल, इंदौर में बीजेपी बिखरती नजर आ रही है क्योंकि पहले बीजेपी पार्षद उस्मान पटेल ने पार्टी छोड़ी थी और अब बीजेपी के कद्दावर नेता शंकर यादव के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज है।

दरअसल, बीते कुछ दिनों से इंदौर में बीजेपी की अयोध्या कही जाने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में विधायक मालिनी गौड़ के कट्टर समर्थक शंकर यादव के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं जोरो पर है और इस मामले में स्वयं विधायक मालिनी गौड़ ने भी साफ कर दिया था कि शंकर यादव की कुछ मजबूरियां होगी जिसके चलते वो कांग्रेस में शामिल हो सकते है। बस इसी बात से ये संकेत मिल रहे है कि अब बीजेपी का 4 नम्बर का सूत्रधार कांग्रेस के लिये काम करेगा।

एमपी ब्रेकिंग न्यूज के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो मंत्री जीतू पटवारी की पहल और बीजेपी नेता शंकर यादव की निजी इच्छा के चलते आज राऊ विधानसभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शंकर यादव अपने हजारो समर्थको के साथ कांग्रेस में शामिल हो सकते है। हालांकि अब सवाल ये भी उठ रहे है कि जब चर्चाओ का बाजार इतना गरम है तो क्यों नही बीजेपी ने अब तक कोई शंकर यादव का रोकने का प्रयास किया या फिर बीजेपी प्रयासो के बाद भी विफल रह सकती है हालांकि इस सवाल का जबाव आज सभी को मिल जाएगा।

इधर, पिछले दिनों बीजेपी के अल्पसंख्यक नेता और खजराना पार्षद उस्मान पटेल बे भी नाराजगी के चलते पार्टी छोड़ दी थी जिनके कांग्रेस में जाने की अटकलों पर सबसे पहले मुहर एमपी ब्रेकिंग न्यूज ने लगाई थी और आज एमपी ब्रेकिंग न्यूज से चर्चा के दौरान बीजेपी त्यागने वाले उस्मान पटेल ने स्पष्ट कर दिया कि वो आज मंत्री जीतू पटवारी के कार्यक्रम में सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में अपने 1 हजार कार्यकर्ताओ और समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो रहे है। याने बीजेपी को एक झटका तो लगना तय है वही यदि शंकर यादव पाला बदलते है तो दूसरा झटका भी तय माना जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews