Indore News: बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को सौंपी मोमबत्ती

इंदौर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिजली की कटौती के कारण घंटे-घंटे भर लोग विभिन्न परेशानियों से त्रस्त रहते हैं। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए ही विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को मोमबत्ती भेंट कर विरोध जताया।
Indore

Indore News: इंदौर में गर्मी का पारा दिन-ब-दिन बढ़ता नजर आ रहा है। इस समय जहां आम जनता गर्मी से परेशान है तो दूसरी तरफ विद्युत वितरण कंपनी भी लगातार गर्मी के दिनों में बिजली कटौती करती हुई नजर आ रही है। इन तमाम तरह की परेशानियों से जनता जहां त्रस्त नजर आ रही है तो वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। भीषण गर्मियों में विद्युत कटौती को लेकर इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को मोमबत्ती भेंट कर विरोध जताया।

बिजली की कटौती से हो रही परेशानी

इंदौर के पोलो ग्राउंड स्थित विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मोमबत्ती भेंट की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से इंदौर शहर में गर्मी बढ़ रही है, ऐसे में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी द्वारा बिजली की कटौती करना लोगों की और परेशानी बढ़ा रही है। इसके अलावा कई बार बिजली की समस्याओं को लेकर विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को फोन भी किया जाता है लेकिन उसका उचित जवाब नहीं दिया जाता है।

अधिकारियों ने कही यह बात

इंदौर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिजली की कटौती के कारण घंटे-घंटे भर लोग विभिन्न परेशानियों से त्रस्त रहते हैं। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए ही विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को मोमबत्ती भेंट कर विरोध जताया। वहीं, विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों का  कहना है कि आने वाले दिनों में जो भी कांग्रेस ने ज्ञापन दिया है उस पर कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”949107388″]

[dgv_vimeo_video id=”949106769″]

[dgv_vimeo_video id=”949107133″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews