
CG Strike News
Indore News : मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। बीते दिनों सीएम शिवराज सिंह चौहान से संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की बातचीत भी बेनतीजा रही थी। दरअसल, कर्मचारियों का कहना है कि जब तक वेतनमान का 90 प्रतिशत और सीएचओ का MLHP कैडर के आदेश जारी नहीं होते, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। इसी दौरान ताजा जानकारी के मुताबिक, बीपी और शुगर हाई होने के कारण एक संविदा बहन घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”824324866″]
प्रदेश व्यापी हडताल जारी
दरअसल, 18 अप्रैल से ही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितिकरण समेत कई मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी हडताल पर हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि साल 2022 के अंत में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा किए गए 22 दिवसीय प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 1 महीने में मांगे पूर्ण करने का भरोसा दिलाया था लेकिन इसके तीन महीने गुजर जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए अब एक बार फिर से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए है।
क्रमिक हड़ताल के दौरान बेहोश हुईं संविदा स्वास्थ्यकर्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती..@BJP4MP @projsindore@OfficeofSSC @INCMP @CMMadhyaPradesh @VirendraSharmaG @anvisssr1@ABSKMNEWDELHI @NHMUnionMP @Samvida_Kranti@tularam_kapse @SSS_REWA@federationgwl @JansamparkMP pic.twitter.com/zsRKi0D0yp
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) May 6, 2023
संविदा स्वास्थ्यकर्मी की 3 मांगें
- सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
- हमारे पूर्व में संविदा कर्मचारी थे उन्हें निष्कासित कर दिया गया है, उनकी वापसी हो।
- हमने तीन महीने पहले जो आंदोलन किया था उसमें हमारे कुछ साथियों पर प्रकरण दर्ज किए गए, धाराएं लगाई हैं, उन प्रकरणों को वापस लिया जाए।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

