
Indore News : इंदौर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने तपती दोपहरी में मानव श्रृंखला बनाई और अपनी 3 सूत्री मांगों को हल करने का जिम्मेदारों से आग्रह किया। जिसे देखकर मन विचलित हो गया। दरअसल, कड़कड़ाती धूप में बगैर चप्पलों के एक-दूसरे का हाथ पकड़े यह संविदा कर्मचारी अपनी पीड़ा सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रही थी।
[dgv_vimeo_video id=”821990397″]
संविदा कर्मी ने दी ये जानकारी
संविदा कर्मी नीतू ने बताया कि, “अस्पतालों में हमारे नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को बेहद परेशानी हो रही है। साथ ही, लैब में होने वाले टेस्ट भी जरूरत से ज्यादा देरी से हो रहे हैं और टीवी के मरीजों को दवाई देने में भी तकलीफ निरंतर देखी जा रही है। बता दें कि अकेले इंदौर में 900 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हैं जो कि क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं। आगे उन्होंने कहा कि, समय रहते यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी दिनों में भोपाल में भी आंदोलन किया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”821983619”]
पिछले साल ऐसे काम पर लौटे थे कर्मचारी
कुल मिलाकर पिछले साल सरकार द्वारा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की 3 सूत्री मांगों को सुनने के बाद इस बात के लिए आश्वस्त किया गया था कि जल्दी ही उवकी मांगें मान ली जाएगी। इसी शर्त पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी काम पर लौटे थे। वहीं, अब देखना यह होगा क्या भरी दोपहरी में नंगे पैर सड़क पर खड़ी इन बहन- बेटियों और भांजियों की तकलीफों का कितना असर सरकार पर होता है और कब तक इनके मामले को हल किया जाता है।
[dgv_vimeo_video id=”821988629″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

