इंदौर में कोरोना ब्लास्ट, 137 नए पॉजिटिव, 1 की मौत, कलेक्टर ने जारी किए ये निर्देश

mp corona today

इंदौर, आकाश धोलपुरे। नए साल 2022 की शुरुआत से ही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना ने अपनी चाल बदलकर संक्रमण की रफ्तार तेज कर दी है। जिस गति एक्टिव मरीजो की संख्या बढ़ रही है और संक्रमण की दर बढ़ रही है, उस लिहाज से इंदौर (Indore Corona Update Today) अब लॉक डाउन के मुहाने पर आ खड़ा हुआ है। हालांकि, लॉक डाउन को लेकर फिलहाल कोई विचार प्रशासन ने नही किया है, लेकिन कुछ प्रतिबंध जरूर लगाएं जा सकते है, जिसकी पुष्टि सोमवार को इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने की है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नए वेतनमान का ऐलान, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

सोमवार को जहां इंदौर में टीनएजर्स को वैक्सीनेट करने की शुरुआत हो गई है और पहले दिन 52 हजार बच्चो का टीकाकरण किया गया है वही दूसरी ओर कोरोना के रिकॉर्ड आंकड़े भी सामने आए है। साल के शुरुआती दौर में एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार रात को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में 137 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। वही एक व्यक्ति ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवा दी है।

इतना ही नही इंदौर में एक्टिव मरीजो की संख्या 550 तक जा पहुंची है। जिनका इलाज जारी है। इधर, प्रशासन भी संक्रमण की तेज रफ्तार के चलते लोगो से अपील कर रहा है कि वो मास्क लगाए और भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह भी दे रहा है। इधर, कोरोना की रफ्तार को देखते हुए कोविड के लिए निर्धारित 50 अस्पतालो में इलाज शुरू हो गया है। वही इंदौर कलेक्टर (Indore Collector) मनीष सिंह ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर को देखते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले 51 फीवर क्लिनिक को तैयार रहने के आदेश दिये है वही नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वो लगातार फीवर क्लिनिक की मॉनिटरिंग करें।

यह भी पढ़े… MP में एक्टिव केस 1000 पार, कलेक्टर-केंद्रीय मंत्री के PA समेत 308 पॉजिटिव, सरकार अलर्ट

137 संक्रमितों में इंदौर के सराफा एसडीएम अक्षय मरकाम भी शामिल है जो कोरोना पॉजिटिव हो गए। हाल ही में दिल्ली यात्रा से लौटे एसडीएम अक्षय मरकाम सोमवार को टीकाकरण के दौरान फील्ड पर थे इसी दौरान उन्हें हल्का बुखार महसूस हुआ और जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।फिलहाल, इंदौर में हालात बिगड़ते जा रहे है ऐसे में हम भी आपसे अपील करते है कि आप प्रशासन के सभी दिशा निर्देशों का पालन करे और जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकले।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews