इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 2300 पार, 79 नए केस मिले

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 2300 पार, 79 नए केस मिले

इंदौर| आकाश धोलपुरे| प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में शुक्रवार रात को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमण के 79 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद इंदौर में अब पॉजिटिव मरीजों (Corona Positive) का आंकड़ा 2300 के पार चला गया | अब तक इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2378 तक जा पहुंची है।

बता दे कि डिस्चार्ज किये गए और मरने वालों की संख्या को जोड़ दे और इस संख्या को हटा दिया जाए तो इंदौर में अब तक 1179 एक्टिव कोरोना केस है जिनका इलाज शहर के अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। इसके अलावा 2 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगो की संख्या अब तक 1100 तक जा पहुंची है और इसे एक बेहतर संकेत इंदौर के लिए माना जा सकता है। वही क्वारेंटाइन सेंटर्स से 55 लोग आज स्वस्थ होकर लौटे है जिसके बाद अब तक 2061 लोग क्वारेंटाइन सेंटर्स से वापस लौट चुके है।

CMHO इंदौर डॉ. प्रवीण जाड़िया द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 1529 सैम्पल लिये गए है और जिनमे से 1055 मरीजों के सैम्पल टेस्ट किये गए है। इन 1055 सैम्पल्स में से 976 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई है वही 79 लोग पॉजिटिव पाए गए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews