corona update: इंदौर में18 नए मरीज मिले, 915 पहुंची संक्रमितों की संख्या

corona update: इंदौर में18 नए मरीज मिले, 915 पहुंची संक्रमितों की संख्या

इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। आज मंगलवार को फिर 18 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।MGM मेडिकल कॉलेज ने बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की है। इन्‍हें मिलाकर अब कुल मरीजों की संख्‍या 915 हो गई है। यहां अब तक 52 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

वहीं सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक कैदी की रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद अब 50 से अधिक कैदियों की स्‍क्रीनिंग की जा रही है। कलेक्‍टर मनीष सिंह के अनुसार पहले एक केस पॉजिटिव आने के बाद संदिग्‍धों को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। असरावद खुर्द के होस्‍टल में 250 कमरे हैं उसे अस्‍थायी जेल घोषित कर दिया है। अब एक बैरक के 80 लोगों को वहां भेजा जाएगा।

बता दे कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 1480 के ऊपर पहुंच चुकी है, वहीं इससे 76 लोगों की जान जा चुकी है और 139 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। मंगलवार सुबह उज्जैन के नीलगंगा थाने के टीआई यशवंत पाल की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। वही जबलपुर में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई और पांच नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहीं ग्वालियर और मुरैना में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews