Corona Update: इस जिले में संक्रमण की रफ़्तार तेज़, 41 पॉजिटिव मिलें, 4 की मौत

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

इंदौर।

मध्यप्रदेश(madhypradesh) के इंदौर(indore) में एक बार फिर कोरोना(corona) की रफ्तार तेज हो गई है।शनिवार देर रात जारी रिपोर्ट में एक बार फिर यहां कोरोना (corona) का बड़ा विस्फोट हुआ है। एक साथ 41 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।वही चार की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1788 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 41 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीँ 1729 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

दरअसल, इंदौर में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नही ले रही है। यहां आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और लोग एक के बाद एक दम तोड रहे है।शनिवार को आई रिपोर्ट में जहां 41 पॉजिटिव मिले है। वही चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अबतक 4329 संक्रमित हो चुके है औऱ 197 की मौत हो चुकी है।इससे पहले रोज चार-चार कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि की जा रही थी। लगातार बढ रहे आंकड़ों ने शासन-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। बीते तीन चार दिनों से केस कम मिल रहे थे लेकिन हर दिन एक साथ 40 से ज्यादा की रिपोर्ट पॉजिटिव फिर चिंता का विषय बन गई है।

इधर इंदौर में अब तक 3185 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जिसके साथ ही 71397 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। वहीँ जिले में रोज लगभग 2 हजार सैंपल जांचे जा रहे हैं। जबकि अब शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 947 रह गयी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews