CORONA UPDATE: इंदौर में गुरूवार को राहत का शतक, स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1600 के पार

CORONA UPDATE: इंदौर में गुरूवार को राहत का शतक, स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1600 के पार

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इंदौर से गुरूवार को सुखद खबर सामने आई है। दरअसल शहर के एक बड़े निजी अस्पताल में इलाज करा रहे 100 से अधिक कोविड पेशेंट ठीक होकर अपने घर लौट चुके है।

बता दे कि इंदौर में कोरोना से जंग जारी है और ये ही वजह है कि शहर में भले ही हर रोज कोरोना संक्रमितो की संख्या में बढ़ोतरी हो रही हो लेकिन दूसरी और जांबाज डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की मदद से कोरोना से जंग जीतने वालो की संख्या भी तेजी से आगे बढ़ रही है। गुरूवार को अरविन्दो हॉस्पिटल से 110 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं जो कोरोना काल में एक बड़ी राहत वाली खबर है।

अरविंदो अस्पताल प्रबंधन की ओर से राजीव सिंह ने बताया कि इंदौर सहित उज्जैन और मंदसौर के मरीज बिल्कुल ठीक होकर नई पालिसी के तहत घर लौट रहे हैंं। उन्होंने बताया कि गुरूवार को डिस्चार्ज होने वाले लोगो में से अधिकतर इंदौर से हैं। डिस्चार्ज हुए लोगो की उम्र 6 माह से लेकर 90 वर्ष तक है। फिलहाल, इंदौर में कोरोना से जान गंवाने वालो की संख्या 122 है तो दूसरी और कोरोना को हराकर स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1600 के पार पहुंच गया है। राहत के शतक के दौरान ठीक होने वाले लोगो ने अस्पताल प्रबंधन और सरकार का आभार भी माना।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews