इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 27 हजार से ज्यादा, तो ठीक होने वालों की संख्या 22 हजार पार

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 27 हजार से ज्यादा, तो ठीक होने वालों की संख्या 22 हजार पार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। कोरोना संकट काल में यदि कोई शहर सबसे ज्यादा दहला है तो वो शहर इंदौर है। दरअसल, यहां जो सरकारी आंकड़े सामने आ रहे है, वो ये बताने के लिए काफी है कि संक्रमण की चैन फिलहाल तो टूटने के कोई आसार नहीं है।

अब बात करे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जिला इंदौर के ताजा बुलेटिन की तो जिले में कोरोना संक्रमण ने 8 नये इलाको में अपने पैर पसारे है। जिले के पुआदला गांव, आर्मी वार कालेज, ओम आंगन, चिकलखेड़ा, भगवती वीणा कालोनी, तिवारी नगर, इंजिन कालोनी और ग्राम खंडेल में कोरोना संक्रमित सामने आए है। इसके अलावा मंगलवार को शहर के वीणा नगर, लवकुश विहार, यशोदा नगर, आदर्श बिजासन नगर, गौरी नगर और सुखलिया क्षेत्र से बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज सामने आए है।

मंगलवार को जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 3,713 सैम्पल टेस्ट किये गए, जिनमे से 3,196 सैम्पल निगेटिव आये और 482 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। वहीं 33 रिपीट सैम्पल और खारिज किये गए सैम्पल की संख्या 2 बताई गई है। 482 नए पॉजिटिव मरीजों के साथ इंदौर पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 27,289 तक जा पहुंची है। हालांकि राहत की बात ये है कि कुल पॉजिटिव मरीजो में से 22,127 लोग स्वस्थ हो चुके है। वहीं कोरोना के कारण मंगलवार को 6 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद कोरोना के चलते जान गंवाने वालो की कुल संख्या 608 तक जा पहुंची है। फिलहाल, इंदौर में 4,554 लोगों का इलाज जारी है।

इंदौर में बढ़ते संक्रमण कि वजह चाहे कुछ भी हो लेकिन अब बेकाबू हो रहे हालात में लोगो को ये समझना जरूरी है कि वाकई कोरोना अपना कहर तेजी से बरपा रहा है। लिहाजा, मास्क और सेनेटाइजर के उपयोग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सबके लिए जरूरी है, ताकि आप खुद की और आपके अपनो की हिफाजत कर सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews