कोरोना वायरस: इंदौर में सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब इस जानवर ने समझाया

कोरोना वायरस: इंदौर में सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब इस जानवर ने समझाया

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ो की संख्या लगातार सामने आ रही है। लिहाजा कलेक्टर ने बुधवार दोपहर 2 बजे से कर्फ्यू लगा दिया। इसके साथ ही इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव सहित अन्य बड़े प्रशासनिक अधिकारियों ने आम जनता से अपील भी की है कि वो पुलिस – प्रशासन को सहयोग करे और अपने व अपनो के लिए घरों में रहे। वही कलेक्टर ने खाद्य पदार्थों सहित अनिवार्य वस्तुओं की खरीदी के लिए सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया है और अपील की है कि घर का कोई एक व्यक्ति बाहर निकालकर खरीदी कर सकता है। लेकिन इस बात की हिदायत भी प्रशासन ने लोगो को दी है कि खरीदी करते समय वो सोशल डिस्टेंससिंग का ध्यान रखे। लिहाजा शहर भर के दूध, दवाई और किराना सामान विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठानो पर 1 से 3 मीटर की दूरी के मानक का उपयोग कर मार्किंग की है ताकि लोग एक दूसरे और विक्रेता के संपर्क में ना आये।

बावजूद इसके शहर के कई स्थानों पर लोग इस बात को समझ नही पा रहे है और एक दूसरे से दूरी बनाने के बजाय पहले सामान खरीदने की होड़ लगाए हुए है। ऐसे ही माहौल में आज सुबह 10 बजे के करीब इंदौर के पश्चिम क्षेत्र से एम. पी. ब्रेकिंग न्यूज़ के कैमरे एक ऐसी तस्वीर आई है जो समाज के उन लोगो को आइना दिखाने के लिये काफी है जो इस कठिन घड़ी में कोरोना से लड़ाई के नियमो का पालन नही कर रहे है।

दरअसल, तस्वीर इंदौर के स्किम नम्बर 71 की एक किराना दुकान की है जहां एक श्वान उस गोल घेरे में खड़ा था जहां आम लोगो को दूरी बनाकर खड़े रहने की अपील की जा रही है। भूख की पीड़ा से गुजर रहे श्वान को इंतजार था कि उसकी बारी आयें तो दुकानदार से वो गुहार लगाए की उसे कुछ खाने को मिल जाये और जब उसकी बारी आई तो दुकानदार ने आखिर में उसे कुछ खाने को दिया। ये तस्वीर साफ बोल रही है वक्त है कोरोना से लड़ने जिसकी समझ एक वफादार जानवर को है तो फिर आप और हम तो इंसान है। लिहाजा, मास्क लगाकर जरुरत पड़ने पर बाहर निकले और कर्फ्यू का पालन करते हुए घर मे रहे ताकि कोरोना से जंग 21 दिनों में ही जीती जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews