इंदौर: 400 से 4 कदम की दूरी पर कोरोना संक्रमण, फिर गई 6 लोगों की जान

पूर्व सांसद

इंदौर, आकाश धोलपुरे। सितंबर माह में कोरोना की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि यहां बीते 3 दिन से हर रोज 6 लोगो की मौत हुई है। अब तक सितंबर माह कोरोना ने इतना सितम ढहाया है कि 17 दिनों में 87 लोगो की मौत हो चुकी है जिनमें कोरोना वारियर्स भी शामिल हैं। हालत ये है कि अब कोरोना से लोगों की दूरी 4 से लेकर 400 कदम तक रह गई है।

बात की जाए ताजा सरकारी रिपोर्ट की तो गुरुवार को 396 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। गुरुवार को 3153 सैम्पल की जांच की गई थी जिनमे 396 सैम्पल पॉजिटिव निकले हैं। इधर, कोरोना की रडार पर बैठे इंदौर में कोरोना के कारण 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जिसके बाद इंदौर अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 485 तक जा पहुंची है। अब तक इंदौर में कुल पॉजिटिव मरीजो की 18717 तक पहुंच गई है और इन्ही में से 14050 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही 4182 मरीजो का इलाज अस्पतालों और होम क्वारेंटाइन के माध्यम से जारी है।

इंदौर में बढ़ते डेथ रेट और बढ़ते संक्रमण के मामले ये बताने के लिए काफी है अभी भी बड़ी संख्या में लोग कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन पूरी जिम्मेदारी के साथ नहीं कर रहे हैं यानी की जब जरूरत होती है (किसी से बात करते समय) तब कई लोग मास्क का इस्तेमाल नही कर रहे हैं, जो जानलेवा कोरोना को खुला निमंत्रण है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग और बार बार हाथ धोने के नियमों की परवाह नहीं करने का ही नतीजा है कि ऐसे आंकड़े सामने आ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews