Coronavirus: इंदौर में कोरोना का तांडव जारी, एक ही परिवार के 27 लोग पॉजिटिव

Coronavirus: इंदौर में कोरोना का तांडव जारी, एक ही परिवार के 27 लोग पॉजिटिव

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

कोरोना किस कदर इंदौर में कहर बरपा रहा है इसका ताजा उदाहरण इंदौर के एक गांव में देखने को मिला जहां एक ही परिवार के 27 सदस्य एक साथ कोरोना पॉजिटिव निकल गए है। इसके पहले सांवेर के ग्रामीण क्षेत्र में मई माह के अंतिम सप्ताह ने बड़ोदिया खान गांव में एक परिवार के घर पर मनाए गए जन्मदिन के दौरान एक के बाद एक करीब 20 लोग कोरोना पॉजिटिव आये थे। वही अब इंदौर के हातोद क्षेत्र के भोई मोहल्ला में एक परिवार के 27 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले है। परिवार के 5 साल के बच्चे से लेकर 85 साल के बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए है। इधर, इस पूरे मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग हरकत में आ गया है और कोरोना पॉजिटिव मरीजो की जानकारी जुटाने के लिए गांव पहुंच गया है। वही आधिकारिक तौर प्रशासन ने इस बात की पुष्टि नही की है वही एसडीएम रजनीश श्रीवास्तव के निर्देश के बाद हातोद क्षेत्र को दोबारा लॉक डाउन कर दिया गया है। फिलहाल, एक साथ 27 मरीजो के सामने आने के बाद भोई मोहल्ले को पूरी तरह से सील कर दिया गया है इधर, अब कोरोना इंदौर से सटे ग्रामीणों इलाको में कहर बरपा रहा है।

फिलहाल, हातोद प्रदेश का पहला ऐसा ग्रामीण इलाका माना जा सकता है जहाँ दूसरी बार लॉक डाउन किया गया है। इधर, इंदौर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक इंदौर में मंगलवार रात कोरोना पॉजिटिव 44 नए केस सामने आए है जिसके बाद इंदौर में कोविड पॉजिटिव केस की संख्या 4998 पहुंच गई है। वही 3 लोगो की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 252 तक जा पहुंची। हालांकि मंगलवार को 33 लोग कोरोना को मात देकर अलग अलग अस्पतालो से स्वस्थ होकर घर लौटे है जो राहत की बात है। वही अभी भी कोरोना पीड़ित 875 मरीजो का इलाज जारी है। फिलहाल, इंदौर के शहरी क्षेत्र के बाद अब शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना कहर बरपाने को तैयार है लिहाजा लोगो को बेहद सावधानी इस दौरान बरतनी होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews