निगमकर्मी ने शराब के नशे में नाले में लगा दी छलांग, वीडियो वायरल

Corporation-employer-jumps-into-sewer

इंदौर. इंदौर के एम. जी.  रोड इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नशे की हालत में एक निगम कर्मी ने तालाब में छलांग लगा दी। दरअसल तरुण नारायण नाम का निगम कर्मी सुबह से शराब पी रहा था और अचानक शराब ज्यादा पीने के बाद उसने  नाले में छलांग लगा दी। इसके बाद मामले की सूचना नगर निगम को मिलते ही नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा। निगम कर्मियों को रस्सी के माध्यम  से उसे बाहर निकाला। निगम कर्मी बहुत नशे में था लिहाजा उसे प्राथमिक उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में दाखिल कराया गया। निगम अधिकारियों की मानें तो नशे की वजह से कर्मचारी ने नाले में छलांग लगाई थी फिलहाल निगम मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews