एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने युवती के घर जाकर खुद को लगाई आग

एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने युवती के घर जाकर खुद को लगाई आग

इंदौर, आकाश धोलपुरे। एकतरफा प्यार  करने वाले युवक की जिंदगी और मौत की लड़ाई अब हॉस्पिटल के बेड पर जारी है। युवक एक युवती से प्यार करता था उससे मिलने के लिए दबाव बनाता था, धमकाता था।  प्यार में पागल आशिक युवती के घर पहुंचा, युवती नहीं मिली तो उसने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली , घटना के समय घर में मौजूद युवती की मां और जीजा ने जब युवक को बचाने की कोशिश की तो वो भी आग झुलस गए।

घटना, इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा एकतानगर की है। जहां एकतरफा प्रेम पड़े एक युवक ने युवती के घर जाकर खुद को आग लगा ली। खुदकुशी की कोशिश करने वाले युवक का नाम आकाश साहू बताया जा रहा है जो युवती से एकतरफा प्रेम करता है। इसी के चलते वह युवती के घर पहुंच गया। यहां पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। युवक को बचाने दौड़े युवती के जीजा और मां भी झुलस गए। घटना के बाद  तीनों घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना पुराने भाव पर, चांदी में गिरावट, जानें ताजा रेट

जानकारी के मुताबिक आकाश साहू युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था, युवती की मां ने बेटी के घर पर नहीं होने की बात कही, ये सुनते ही आकाश भड़क गया और उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। अकाश को बचाने में युवती की मां और जीजा भी जल गए। युवती के जीजा को पैर आग में जल गए वही मां मामूली रूप से जली है।

ये भी पढ़ें – MP School : राज्य शिक्षा केंद्र की बड़ी तैयारी, 1 से 8वीं तक के बच्चों को मिलेगा लाभ

फिलहाल, तीनों ही बयान देने की हालात में नही है। आजाद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों के बयान सामने आने के बाद पूरे मामले की हकीकत उजागर होगी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इधर, युवती का अरोपी है कि आकाश उसे पिछले ढाई महीने से धमका रहा था। हर बार मिलने का दबाव बनाता था और कल भी कहा कि तू मिलने नहीं आई तो तेरे घर में किसी को मार दूंगा या खुद मर जाऊंगा इस मामले में युवती पहले पुलिस में भी शिकायत कर चुकी है।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, DA Arrears पर इस दिन फैसला संभव, 2 लाख तक बढ़ेगी राशि

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews