Indore News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां क्राइम ब्रांच की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से पिस्टल लेकर घुमते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम को इस दौरान बदमाशों के पास से दो पिस्टल बरामद हुई है। टीम द्वारा दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
भंवरकुआं और तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में की कार्रवाई
बता दें पुलिस ने पहली कार्रवाई भंवरकुआं थाना क्षेत्र में की है। जहां पिस्तौल लेकर घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में की है। यहां बदमाश पिस्तौल लेकर घूम रहा था। दोनों बदमाशों का मकसद क्षेत्र में दहशत फैलाना था। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपियों से हथियारों के बारे में पूछताछ किया जा रहा है कि हथियार कहां से लाए। साथ ही हथियारों को साथ लेकर चलने का असली मकसद क्या था, पूछ रही है।
[dgv_vimeo_video id=”882048592″]
इंदौर से शकील अंसारी के रिपोर्ट
