इंदौर में बढ़ा क्राइम! कैफे संचालक से फ्रेंचाइजी के बहाने की मारपीट, मामला दर्ज

अज्ञात बदमाश उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर संगम नगर ले गए वहां उसके साथ मारपीट की और कुछ दस्तावेज पर साइन करने का दबाव भी बनाया
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहाँ आरोपियों ने एक कैफे संचालक को केस में फंसाने की धमकी भी दी। वो उसे अपने साथ कार से संगम नगर ले गए। यहां उससे 15 लाख रुपए की मांग की। जिसकी शिकायत फरियादी ने एरोड्रम थाना में की पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

बता दें कि यह पूरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहाँ फरियादी अंकुश द्वारा एरोड्रम थाने एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें फरियादी ने बताया कि सैलून और कैफे का फ्रेंचाइजी ओनर है, कुछ लोग उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर संगम नगर ले गए वहां उसके साथ मारपीट की और कुछ दस्तावेज पर साइन करने का दबाव भी बनाया जिस पर पुलिस एरोड्रम ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू की है।

दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का बनाया दबाव

एरोड्रम थाने पर दर्ज हुई एफआईआर को लेकर राजेश दंडोतिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी सैलून और कैफे के फ्रेंचाइजी ओनर को कुछ लोग जबरदस्ती गाड़ी में उठाकर संगम नगर ले गए जहां उसके साथ मारपीट करते हुए कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव भी बनाया।

जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस

घटनाकारित करने वाले लोगों में एक व्यक्ति खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता रहा था पूरे ही मामले की शिकायत होने पर पुलिस एरोड्रम ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में बारीकी से जाँच पड़ताल शुरू की है, पूरे मामले में संबंधित धाराओ में केस दर्ज किया गया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1042730768″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews