इंदौर में मह‍िला से चेन लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, दर्ज हैं 10 से अधिक मामले

आरोपी माधव पर शहर के विभिन्न थानों में 10 से अधिक लूट चोरी एवं डकैती के मामले दर्ज हैं आरोपी घटना करने के बाद अपने ससुराल जलगांव महाराष्ट्र भागने की तैयारी में था लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया।
indore police

Indore News : इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चेन लूट की घटना का पुलिस द्वारा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं पकड़े गए आरोपी से घटना में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है पकड़ा गया आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से ही लूट की वारदात को अंजाम देता था और लूट करने के बाद वह अपने ससुराल महाराष्ट्र भागने की फिराक में था लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने उसे लाखो के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ऋषिकेश मीणा ने घटना को लेकर पत्रकारों को बताया कि पूरी घटना रविवार शाम करीब 4:00 बजे की है, जहां एक परिवार कही से आकर कार से रुका इस दौरान आरोपी द्वारा महिला के गले से चेन खींच कर भाग खड़ा हुआ, जिसकी शिकायत महिला द्वारा जूनी इंदौर थाने में की गई थी। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पहले तो 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें आरोपी लूट करता हुआ दिखाई दिया।

आरोपी पर दर्ज हैं 10 से अधिक मामले

जहां उसकी पहचान माधव उर्फ महादेव पिता श्रवण बोराडे जाती मराठा के रूप में हुई जो गुरु शंकर नगर हवा बंगला द्वारका पुरी का रहने वाला है जिसको गिरफ्तार किया। वहीं तलाशी में उसके पास से 15 ग्राम वजनी सोने की चेन भी बरामद हुई वहीं एक आईफोन और एक अन्य फोन जो लूट करके लाया गया था। आरोपी माधव पर शहर के विभिन्न थानों में 10 से अधिक लूट चोरी एवं डकैती के मामले दर्ज हैं आरोपी घटना करने के बाद अपने ससुराल जलगांव महाराष्ट्र भागने की तैयारी में था लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1026093184″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews