तमिलनाडु के सीएम विजय के नाम से MP में साइबर ठगी, थलापति फाउंडेशन से मदद का भरोसा देकर दिया झांसा, मामला दर्ज

ठग खुद को विजय थलापति फाउंडेशन का कर्मचारी बताकर लोगों को बिजनेस लोन, एजुकेशन लोन, स्टार्टअप लोन और विदेश में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देते हैं।
Crime Branch Indore Police

Crime Branch Indore Police

साइबर फ्रॉड करने वाले बदमाशों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, साइबर ठगों ने तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय जिन्हें लोग थलापति विजय के नाम से जानते हैं, उनके फाउंडेशन के नाम पर मध्य प्रदेश में फ्रॉड किया है, धोखाधड़ी की शिकायत आने के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया (इंदौर क्राइम ब्रांच) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि करीब 6 शिकायतकर्ताओं ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की कि कुछ लोग थलापति फाउंडेशन से आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे वसूले जा रहे हैं। मामले की शिकायतें मिलने के बाद क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

सीएम विजय थलापति फाउंडेशन के नाम पर साइबर ठगी  

डीसीपी दंडोतिया के मुताबिक शिकायत करने वालों ने बताया कि साइबर ठग खुद को विजय थलापति फाउंडेशन का कर्मचारी बताकर लोगों को उनका सदस्य बनने के लिए कह रहे हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन फ़ीस देकर उनसे जुड़ने के लिए कह रहे हैं, ठग कह रहे हैं अप लोगों का रजिस्ट्रेशन होने के बाद एकाउंट खुल जायेगा।

बिजनेस लोन, स्टार्टअप लोन और विदेश में पढ़ाई का दे रहे लालच 

साइबर ठग लोगों को बिजनेस लोन, एजुकेशन लोन, स्टार्टअप लोन और विदेश में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देते हैं। लोगों ने उनका विश्वास कर वहां पैसा भेज दिया लेकिन बदले में कोई सहायता नहीं मिली, पुलिस ने बताया कि ठगों द्वारा भेजी गई लिंक पर लोगों ने 20 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक भेजे हैं लेकिन बदले में कुछ मिला नहीं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की 

शिकायतें मिलने के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों के डिजिटल नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा लोगों को भेजी गई लिंक की मदद से आरोपियों तक पहुँचने एक प्रयास किये जा रहे हैं ,उम्मीद है जल्दी आरोपी पकडे जायेंगे।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews