इंदौर में साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

arrest

Indore News : इंदौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है और 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 6 साइकिल जब्त किए गए हैं। जिसकी कीमत 1,20,000 रुपये बताई जा रही है। जिनपर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

चोर तो चोर होते है, कोई कार चुराते है तो कोई ट्रक को अपना निशाना बनाता है। जिसपर लगाम कसने के लिए हाल ही में जोन 2 के अभिषेक आनन्द और अमरेंद्र सिंह ने एक विशेष टीम का गठन किया। जिसके बाद महंगी साइकिल चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी शाहीबाग कालोनी खजराना के निवासी बताए जा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”862325063″]

ये लोग हुए शामिल

इस कार्य में कनाडिया के थाना प्रभारी निरीक्षक के पी यादव, सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी, प्रआर. मोहन पाटीद्वार, आर. मोनू रघुवंशी, आर. रामभजन, आर. सतेन्द्र राठौर आर. 1397 बलराम सिकरवार, आर. प्रदीप कश्यप की प्रमुख भूमिका रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews