MP Weather: 2 दिन छाए रहेंगे बादल, आज इंदौर-रतलाम समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, 20 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

MP Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोक्ष के असर से बुधवार-गुरुवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
MP Weather

चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज बुधवार को 22 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मेघगर्जन और आंधी के साथ बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। गुरुवार को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हल्की बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी से फिर मौसम के साफ होने लगेगा।

मंगलवार (17 फरवरी 2026) को कई जिलों में तापमान 8 से 10 °C के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8°C करौंदी (कटनी) में दर्ज किया गया।  कल्याणपुर (शहडोल) 8.1 °C, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 8.8 °C, रीवा में 9.6 °C और चित्रकूट (सतना) में 10.1 °C में दर्ज हुआ। भोपाल में 14 °C, इंदौर में 16.8 °C, जबलपुर में 13.1 °C, ग्वालियर में 13 °C और उज्जैन में 16.2 °C रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2°C खरगोन और खंडवा में 34.1°C में रिकॉर्ड हुआ।

बुधवार-गुरुवार को इन जिलों में होगी बारिश

  • बुधवार (18 फरवरी 2026): इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मेघगर्जन, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। भोपाल, देवास, खरगोन, बड़वानी, सीहोर, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना और सतना में बादल छाए रह सकते हैं।
  • गुरुवार (19 फरवरी 2026): ग्वालियर-चंबल संभाग के ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मध्य प्रदेश का मौसम विभाग

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर औसत समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 213 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इसके प्रभाव से 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का दौर बना रहेगा। 20 फरवरी से फिर मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। यह बारिश गेहूं और चने की फसल पर असर डाल सकती है।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews