
Indore News : इंदौर शहर में बीते दिनों से चले आ रहे भाजपा पार्षद विवाद में एक ओर जहाँ जूनी इंदौर थाना पुलिस ने पार्षद कमलेश कालरा के घर हुए हमले के प्रकरण में छह आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है तो वहीं दूसरी ओर महापौर परिषद् सदस्य जीतू यादव के साथ पूर्व पार्षद राजू कुवाल पर हुई जातिगत टिप्पणी को लेकर हजारों की तादाद में दलित समाज के लोग इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
भाजपा पार्षद कमलेश कालरा, पूर्व पार्षद राजू कुवाल और एमआईसी सदस्य जीतू यादव के बीच हुए विवाद में अब जातिगत टिप्पणी का मामला भी शामिल हो गया है, जातिगत टिप्पणी को लेकर आज दलित समाज ने आक्रोश जताया और इंदौर की सड़कों पर हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया।
हजारों की संख्या में सड़कों पर निकले दलित समाज के लिए
जीतू यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में दलित समाज ने एक समाज विशेष के लोगों द्वारा उनके समाज के व्यक्ति के बारे में अपमानजनक बातें कहीं और जातिगत टिप्पणी की जिसे दलित समाज स्वीकार नहीं करेगा, प्रदर्शनकारी जय भीम जय भीम और जब तक सूरज चंद रहेगा बाबा साहब का नाम रहेगा नारे लगा रहे थे।
एफआईआर की मांग, पुलिस ने दिया जाँच के बाद एक्शन का भरोसा
उपायुक्त अंकित सोनी को पुलिस कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जीतू यादव और अन्य लोगों ने कहा कि हम किसी समाज के खिलाफ नहीं हैं किसी जाति के खिलाफ नहीं हैं हम चाहते हैं कि जिसने जातिगत टिप्पणी की है उसके ऊपर एफआईआर दर्ज की जाये, उपायुक्त ने कहा कि ज्ञापन में दिए गए बिन्दुओं की जाँच की जाएगी और उसके हिसाब से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”1045346146″]
[dgv_vimeo_video id=”1045345984″]
[dgv_vimeo_video id=”1045346262″]
[dgv_vimeo_video id=”1045346356″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

