DAVV Indore : इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को पीएम उषा में मिले 20 करोड़

davv indore

DAVV Indore News : केंद्र सरकार की पीएम उषा योजना के तहत इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को 20 करोड रुपए की राशि मिली है जो छात्र हित में विश्वविद्यालय में खर्च की जाएगी डीएवीवी की कुलपति प्रोफेसर रेनू जैन मिली राशि को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि सभी महाविद्यालय जिन्होंने इस योजना के तहत फायदा हासिल किया है कुलपति ने बताया कि दो कॉम्पोनेंट में हमें अप्लाई करना था जो हमने किया और पीएम उषा योजना के तहत हमें 20 करोड रुपए की राशि मिली है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ऑनलाइन महाविद्यालयों को आने वाले कल दिए जाएंगे।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने दो कंपोनेंट में केंद्र सरकार को राशि के लिए अप्लाई किया था जिसमें पहले राशि 100 करोड रुपए की थी और दूसरी 20 करोड रुपए की किए गए अप्लाई में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को 20 करोड रुपए की राशि मिलना तय हुआ है जिसको लेकर डीएवीवी कि कुलपति ने मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन और मध्य प्रदेश शासन का आभार भी व्यक्त किया है पीएम उषा योजना के तहत मिली एक बड़ी राशि को लेकर कुलपति ने यह भी कहा कि जो प्रपोजल हमने पहुंचाया था उसी के तहत हमें 20 करोड रुपए की राशि का मिलना तय हुआ है। मिली बड़ी राशि को लेकर कुलपति ने कहा कि 10 करोड़ रुपए डाटा सेंटर डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटेनेंस पर खर्च किया जाएगा और बाकी 10 करोड रुपए भेजे गए प्रपोजल के अनुसार देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में छात्र हित में खर्च करने की बात कुलपति ने कही है।

डीएवीवी इंदौर कुलपति रेनू जैन ने बताया कि पीएम उषा योजना के तहत देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को 20 करोड रुपए की राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ऑनलाइन जारी करेंगे।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”914420424″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews