DAVV Indore में अजीब मामला, छात्राओं ने की शिकायत, एक छात्रा करती है परेशान, रात को उठकर कभी भागती है, आवाजें निकालती है

लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा कि छात्रा द्वारा रात में उठकर हॉस्टल में भागना, अन्य स्टूडेंट्स को डराना, परेशान करना, दरवाजा बजाना और आवाज निकालने की लिखित शिकायत  दी गई है।
davv indore

DAVV Indore : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सामने एक अजीब शिकायत पहुंची, हॉस्टल में रहने वाली कुछ छात्राओं ने शिकायत की कि एक छात्रा अचानक रात को उठ जाती है, तरह तरह की आवाजें निकालती है ,इधर उधर भागकर परेशान करती है डराती है।

कई छात्राओं ने DAVV प्रबंधन से की एक छात्रा की शिकायत 

शिकायत मिलने के बाद बोर्ड ने आज शुक्रवार को बैठक की जिसमें बोर्ड के सभी मेंबर मौजूद थे डीन स्डॉटूडेंट वेलफेयर लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने बताया कि डीएवीवी के हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के विरुद्ध  लिखित शिकायत आई जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए छात्रा के परिजनों को बोर्ड के समक्ष बुलाया गया।

हॉस्टल में रह रही छात्राओं को रात को परेशान करती है एक छात्रा 

उन्होंने बताया कि से उनके परिवार से छात्रा के भाई आए जब उन्हें छात्राओं की लिखित शिकायत बताई तो उन्होंने अपनी बहन के लिए कही बातों से इंकार कर दिया,  लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा कि छात्रा द्वारा रात में उठकर हॉस्टल में भागना, अन्य स्टूडेंट्स को डराना, परेशान करना, दरवाजा बजाना और आवाज निकालने की लिखित शिकायत  दी गई है उन्होंने बताया कि हमारे सामने छात्रा नहीं आई अभी फ़िलहाल उसे घर पहुंचा दिया गया है और पूरे प्रकरण पर विचार चल रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”987619430″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews