DAVV: आज से UG फर्स्ट ईयर की परीक्षा शुरू, 60 हजार से अधिक छात्र हुए शामिल

DAVV के परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशीष तिवारी ने बताया कि करीब 65 हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से फ्लाइंग स्क्वायड बनाया गया है।
indore davv, davv univeristy

DAVV News : इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आज यानी 16 जुलाई से यूजी फर्स्ट ईयर की परीक्षा शुरू हो चुकी है। जिसमें 60 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। जिसके पहले दिन फाउंडेशन का पेपर लिया गया। बता दें कि पिछले दिनों आयोजित परीक्षा के पेपर लीक हो जाने के बाद आज फिर से परीक्षा शुरू हुई है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से हर व्यापक कदम उठाए गए हैं, कड़ाई से निगरानी रखी जा रही है।

बनाया गया फ्लाइंग स्क्वायड

DAVV के परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशीष तिवारी ने बताया कि करीब 65 हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं जोकि इस सत्र की सबसे बड़ी परीक्षा है। आगे उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से फ्लाइंग स्क्वायड बनाया गया है, जिन्हें हर एक परीक्षा केंद्र पर विजिट करना था। साथ ही 10 से 12 कॉलेज ऐसे हैं, जहां पर आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो पूरे दिन मौके पर मौजूद रहेंगे। डॉ. तिवारी ने आगे यह भी बताया कि परीक्षा से संबंधित पूरा काम कैमरे के सामने किया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दरअसल, पिछले दिनों हुए घटनाक्रम से सबक लिया गया है। हाल ही में शुरू हुई परीक्षाओं में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे गए हैं। डॉक्टर तिवारी ने यह भी कहा कि कॉलेजों में पहुंच गए पेपर की रिसिप्ट भी मंगवाई गई है, जो पुलिस थाने में जमा करनी थी। अधिकांश कॉलेज ने वह रिसिप्ट पहुंचा दी है और कुछ कॉलेज परीक्षा समाप्त होने के बाद पहुंचाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”984834306″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews