इंदौर में नाबालिग का शव खेत में पड़ा मिला, मामला दर्ज

indore police

Indore News : इंदौर के भवानी नगर में मंगलवार रात एक नाबालिग का शव खेत में पड़ा मिला है वहीं दो साथी घायल अवस्था में मिले है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अरविंदो अस्पताल भेजा गया जहाँ उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले को एक्सीडेंट बता रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक का शव भवानी नगर के पीछे खेत में पड़ा मिला है जबकि उसके दो साथी घायल पड़े मिले है बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे के लगभग यहां एक चौकीदार ने उनके घायल होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उनका इलाज जारी है।

इस पूरे मामले को लेकर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने शव के पोस्टमार्टम और घायलों के बयान और पुलिस की तस्दीक के बाद ही मामले में पूरी सत्यता सामने आने की बात कही है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”899494851″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews