
MP News : मध्य प्रदेश सरकार के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को पूरा करने के लिए अन्य कॉलेजों से शिक्षकों को ‘संलग्न’ करने का आदेश जारी किया है। इस पर प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के लोगों ने दो मांगों को लेकर इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी कई डॉक्टर्स ने सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी भी की।
क्या है पूरा मामला
टीचर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अशोक ठाकुर व अन्य लोगों ने बताया कि सरकार पुराने चिकित्सा महाविद्यालय से नए चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सा शिक्षकों को ट्रांसफर करने हेतु नया शब्द संलग्न लाई है, यह प्रक्रिया न केवल पहले से संचालित चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। बल्कि नए चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ भी अन्याय है।
[dgv_vimeo_video id=”990056676″]
[dgv_vimeo_video id=”990054437″]
वहीं सरकार जल्द ही सभी स्वशासी के खाली पदों को बड़ा पुल बनाकर भर्ती करना चाहती है। तथा संगठन को यह भी ज्ञात हुआ है कि पदोन्नति के खाली पदों को भी सरकार आम ऑटोनॉमस पुल बनाकर भर्ती करना चाहती है जिसका उनके द्वारा विरोध किया जा रहा है। हालांकि न्यायालय के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”990054878″]
