
Indore News : साल 2023 के जनवरी से अभी तक इंदौर में डेंगू को मरीजों की संख्या 443 सामने आई है जिसमें पुरुषों की संख्या 287 है तो वही महिलाओं की संख्या 156 तो 43 बच्चे भी शामिल है।
ऐसे रखें सुरक्षा और सावधानियां
बता दें कि जनवरी 2023 से लगाकर नवंबर माह तक इंदौर मैं जिला मलेरिया कार्यालय में 400 से अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं सामने आए मामलों में पुरुष महिलाएं और बच्चे भी शामिल है जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर दौलत पटेल के अनुसार डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है और 7 दिन से ज्यादा घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। इस विभाग के डॉक्टर पटेल ने डेंगू से बचाव के लिए दोपहर के समय किस तरह की सुरक्षा और सावधानियां बरतनी है यह बात भी खुलकर पटेल ने बताई साथ ही पटेल ने यह भी कहा कि इस घातक बीमारी से खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई बार मीडिया के माध्यम से और अन्य संसाधनों से एडवाइजरी भी जारी की गई है जिसमें कहा गया कि सफाई का ख्याल रखें सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। जिला मलेरिया अधिकारी ने घर-घर जाकर लार्वा की जांच करने वाली चार यूनिट का जिक्र करते हुए प्रत्येक यूनिट के अंदर काम करने वाली 16 टीमें भी बताई है साथ ही सुझाव भी दिए है।
[dgv_vimeo_video id=”889062914″]
इंदौर जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर दौलत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घातक बीमारी की चपेट में आने से बचने का तरीका मलेरिया विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी और दी गई समझाइश जिसके चलते आम जनमानस डेंगू की चपेट में आने से बच सकता है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”889065599″]
