
DAVV Indore : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पूरक परीक्षा देने वाले छात्रों की आंसर शीट जांचने के लिए 300 नए शिक्षकों को रखा जाएगा। बता दें कि यूनिवर्सिटी इस बार बड़ा बदलाव करने जा रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए इस कदम को उठाया गया है। दरअसल, 12 दिसंबर से BA, B.Com, B. Sc, BCA, BBA, BJMC के फर्स्ट और सेकंड ईयर की पूरक परीक्षाएं शुरू हो चुकी है जो कि 15 जनवरी 2024 को खत्म होगी। जिसमें करीब 40 हजार स्टूडेंट शामिल हुए हैं, जिसके लिए विश्वविद्यालय ने 80 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
इस दिन से जांच के लिए भेजी जाएगी आंसर शीट
मिली जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी से स्टूडेंट की आंसर शीट जांच के लिए भेजी जाएगी। जिसके लिए विश्वविद्यालय ने नई शिक्षकों को रखने का फैसला किया है। जिसमें प्राइवेट कॉलेज में पदस्थ शिक्षकों को मूल्यांकन कार्यों के लिए जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले टीचर्स को भी प्रायोरिटी दी जाएगी।
किस कारण लिया गया फैसला?
इसे लेकर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी का कहना है कि 30 जनवरी से 7 फरवरी के बीच परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद अगली एग्जाम्स के लिए आवेदन भरवाए जाएंगे। बता दें कि यूनिवर्सिटी में अब तक 1,100 शिक्षक जुड़ चुके हैं लेकिन 200 से अधिक ऐसे टीचर्स हैं, जिन्होंने महीनों से कॉपी जांचने का काम नहीं किया है। इसी कारण अब उन्हें बाहर निकालने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके बाद नए टीचर्स को जोड़ा जाएगा, जिससे स्टूडेंट को परेशानी ना हो और समय पर रिजल्ट जारी किया जा सके।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

