ईद पर दिग्विजय सिंह ने मुस्लिम समाज को दी मुबारकबाद, शिवराज सरकार को निशाने पर लिया

ईद पर दिग्विजय सिंह ने मुस्लिम समाज को दी मुबारकबाद, शिवराज सरकार को निशाने पर लिया

इंदौर, आकाश धोलपुरे। पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) मंगलवार को इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद ( Digvijay Singh congratulated on Eid) दी। वहीं खरगोन हिंसा मामले पर एक बार फिर प्रदेश की शिवराज सरकार को निशाने पर लिया (Digvijay Singh targeted the Shivraj government) । दिग्विजय सिंह ने लाउडस्पीकर विवाद को बेकार के बात कहते हुए असल मुद्दों से भटकाने वाली बात कहा।

ईद – उल – फितर के मौके पर दिग्विजय सिंह इंदौर (Indore News)  स्थित ईदगाह पहुंचे। यहां आयोजित एक कार्यक्रम के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उत्तर प्रदेश समेत अन्य इलाकों में मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने की घटनाओं को भाजपा की महंगाई और असफलता से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया।

ये भी पढ़ें – Jodhpur Violence : दो समुदायों में झड़प, BJP विधायक के घर के बाहर बाइक में लगाई आग

उन्होंने खरगोन में ईद के मौके पर लगे कर्फ्यू पर सवाल उठाते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आखिर क्या वजह रही कि खरगोन में उस दिन दोबारा से जुलूस निकालना पड़ा। उन्होंने कहा वहां एडिशनल एसपी ने रोकने की कोशिश की इसके बावजूद भी वहां हिंसा हुई, इसके लिए कौन जिम्मेदार है?  हिंदुओं और मुसलमानों दोनों पक्ष के जिम्मेदार लोगों की न्यायिक जांच होना चाहिए। उन्होंने खरगोन हिंसा मामले में प्रशासन को असफल बताते हुए कहा कि वो जब 10 साल मुख्यमंत्री रहे तब उन्होंने कोई भी सांप्रदायिक घटना नहीं होने दी।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : राहुल गांधी के वीडियो ने देश को शर्मसार किया – मंत्री विश्वास सारंग

इधर, लाउड स्पीकर पर मचे बवाल को दिग्विजयसिंह ने कहा कि पूरे देश में आज लोगों को अपना घर चलाना मुश्किल हो चुका है महंगाई के इस दौर में मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने जैसे मामले सिर्फ बीजेपी इसलिए उठा रही है ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने सवाल उठाया कि आज महंगाई के कारण लोग त्रस्त है और उन्हें बुरी आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है और बीजेपी सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है जिसे जनता समझ रही है।

ये भी पढ़ें – MP: 13 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, छाएंगे बादल, इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें शहरों का हाल

[dgv_vimeo_video id=”705666095″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews