Direct flight: आज से इंदौर-काशी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, जानिए उड़ान का शेड्यूल और किराया, पढ़े यह खबर

Direct flight: आज से इंदौर-काशी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, जानिए उड़ान का शेड्यूल और किराया, पढ़े यह खबर

Direct flight: आज के तेजी से बदलते दौर में, यात्रा करने की सुविधा का महत्व और भी बढ़ चुका है। वहीं इसी कड़ी का हिस्सा बनते हुए, इंदौर से वाराणसी के बीच सीधी उड़ानों का आरंभ आज से हो रहा है, जो कि हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल इस नई सेवा के आरंभ होने से, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के बीच कनेक्शन और मजबूत हो जाएगा, इससे यात्रियों को और अधिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। दरअसल अब इसकी मदद से इंदौर से वाराणसी जानें वाले यात्रियों के लिए महाकाल और काशी विश्वनाथ के दर्शन करने में आसानी मिलेगी।

जानें उड़ान का शेड्यूल:

जानकारी के अनुसार इस उड़ान का संचालन सप्ताह के सातों दिनों के लिए होगा। हालांकि यह सीधी उड़ान पहले भी चल रही थी, लेकिन कोरोना काल के कारण थम गई थी। अब यह उड़ान फिर से शुरू होने जा रही है, जो यात्रियों के लिए यात्रा करने में अब आसानी लेकर आएगी। दरअसल यात्रियों की मांग को देखते हुए कंपनी इसे दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा इस फ्लाइट से बढ़ावा:

वहीं इस नई उड़ान के शुरू होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विशेषकर, वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर के नए रूप और कॉरिडोर के कारण यहाँ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इसी तरह, उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद भी यही हाल है। दरअसल अब इस फ्लाइट के संचालन से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक फायदा मिलेगा जबकि यहां से काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करने आसानी से जा सकेंगे।

जानें इसका किराया और सुविधाएं:

दरअसल 31 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक किराया लगभग 8 हजार रुपये है, जो कि इस समय के लिए उच्च किराया है। हालांकि बाद में, 10 से 15 अप्रैल के बीच किराया 6 से 7 हजार के बीच ही रहेगा। इसे बड़े शहरों से जैसे कि दिल्ली और मुंबई से इंदौर तक आने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews