
Indore police arrested a chain snatcher.
Indore News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंदौर शहर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। पुलिस द्वारा अपराध करने वाले और आम नागरिक में दहशत फैलाने वालों पर खास निगाह बनाए हुए है। इंदौर पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद एक स्पेशल टीम सोशल मीडिया पर लागातार नजर रखे हुए है। जिसका नतीजा है कि सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में शख्स को हवा बाजी करना मंहगा पड़ गया। आरोपी शख्स द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म आरोपी द्वारा हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बता दें आरोपी के पास से पुलिस को पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुई। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की गई।
[dgv_vimeo_video id=”879136096″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
